फ्रेंच ओपन : हेनिन, सेरेना, फेडरर और नडाल तीसरे दौर में
हेनिन ने शुक्रवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में चेक गणराज्य की क्लारा जाकोपालोवा को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से पराजित किया जबकि सेरेना ने अपना विजयक्रम जारी रखते हुए जर्मनी की जूलिया गोरगेस को 6-1, 6-1 से हराया।
महिला वर्ग में फ्रांस की मैरियन बारतोली, पूर्व सर्वोच्च वरीय खिलाड़ी रूस की मारिया शारापोवा और स्लोवाकिया की डेनिएला हंतुचोवा भी दूसरे दौर की बाधा पार करने में सफल रहीं।
बारतोली ने जहां फ्रांस की ओलिलिया सांचेज को कड़े मुकाबले के बाद 7-5, 6-2 से हराया वहीं शारापोवा ने बेल्जियम की क्रिस्टेन फ्लिपकेंस की 6-3, 6-3 से छुट्टी की। हंतुचोवा ने बेलारूस की ओल्गा गोरोत्सोवा को 7-5, 6-3 से हराया।
पुरुष वर्ग में नडाल ने अर्जेटीना के होरासियो जेबालोस को 6-2, 6-2, 6-2 से मात दी। अपना दूसरा खिताब जीतने के लिए प्रयासरत फेडरर ने जर्मनी के जूलियन रीएस्टर को 6-4, 6-0, 6-4 से हराया।
इसके अलावा तीसरे वरीय सर्बियाई खिलाड़ी नोवाक जोकोविक भी तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। जोकोविक ने जापान के खिलाड़ी केई निशीकोरी को 6-1, 6-4, 6-4 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications