For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

जर्मनी के इस दिग्गज खिलाड़ी ने फुटबॉल को कहा अलविदा, लिखा भावुक संदेश

नई दिल्ली। फुटबॉल की दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं जिनके कारनामों ने उनके देश और खेल दोनों को एक नई पहचान दी है। ऐसे ही एक खिलाड़ी का नाम है मारियो गोमेज। जर्मनी के लिए बुरी खबर आई है कि उनके दिग्गज स्ट्राइकर मारियो गोमेज ने अंतररार्ष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास की घोषणा कर दी है। इसकी जानकारी देते हुए गोमेज ने अपने फेसबुक वॉल पर लिखा कि राष्ट्रीय टीम में मेरा समय रोमांच से भरपूर रहा। हमेशा चीजें आसान नहीं रहीं और ना ही मैं हमेशा सफल हुआ लेकिन टीम के साथ मेरा समय बेहतरीन रहा। मैं काफी लोगों से मिला जिनसे मैं जुड़ा रहूंगा। अब समय आ गया है कि मैं युवा खिलाड़ियों के लिए जगह बनाऊं। उन्हें अपने सपनों को पूरा करने और खुद को साबित करने का मौका दूं। ताकि वह जर्मनी के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएं।

ऐसा रहा है गोमेज का प्रदर्शनः अपने इस भावुक संदेश में गोमेज ने कहा कि आने वाला हर खिलाड़ी बेहतरीन है! मैं हमेशा डीएफबी टीम से जुड़ा रहूंगा और मैं जर्मनी के अन्य लोगों की तरह टीम का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। बता दें कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने जर्मनी के लिए 2007 में अपना पहला मैच खेला था और 78 अंतरराष्ट्रीय मैचों में देश के लिए कुल 31 गोल दागे। बायर्न म्यूनिख के इस पूर्व खिलाड़ी ने 2010 और 2018 फीफा विश्व कप में भाग लिया। इसके साथ ही वह 2008 और 2012 यूरोपीय चैम्पियनशिप में भी टीम का हिस्सा थे। बता दें कि इस हाल ही में हुए विश्वकप में पिछली बार की डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थीा जिसके बारे में गोमेज ने कहा कि भले ही जर्मनी ग्रुप स्तर से ही बाहर हो गई लेकिन टीम का हिस्सा होने पर मुझे गर्व है।

Story first published: Tuesday, August 7, 2018, 10:36 [IST]
Other articles published on Aug 7, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+