For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

कोलंबो टेस्ट : श्रीलंका के 400 रन पूरे (लीड-2)

श्रीलंका ने आठ विकेट खोकर 407 बना लिए हैं। समरवीरा 279 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 125 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि असंथा मेंडिस दो रन बनाकर खेल रहे हैं।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने चार विकेट खोकर 293 रन बनाए थे। दूसरे दिन उसने भोजनकाल से पहले एंजेलो मैथ्यूज (45) और प्रसन्ना जयवर्धने (9) तथा भोजनकाल के बाद सूरज रांडीव (8) और लसित मलिंगा (4) के विकेट गंवाए हैं।

मैथ्यूज पहले दिन 26 रन पर नाबाद लौटे थे जबकि समरवीरा ने 65 रन बनाए थे। समरवीरा और मैथ्यूज ने पांचवें विकेट के लिए 89 रनों की उपयोगी साझेदारी निभाई। समरवीरा ने 229 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। यह उनके करियर का 12वां टेस्ट शतक है।

दूसरे दिन भारत को प्रज्ञान ओझा ने दोनों सफलता दिलाई जबकि वीरेंद्र सहवाग और अमित मिश्रा को एक-एक सफलता मिली। ओझा अब तक चार विकेट झटक चुके हैं।

सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर समाप्त हुए दूसरे टेस्ट मैच के उबाऊ समापन के बाद श्रृंखला में 2-0 की बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरी मेजबान टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी।

मेजबान टीम ने मात्र 15 रन पर थरंगा पारानाविताना के रूप में अपना पहला विकेट गंवा दिया था लेकिन उसके बाद सभी बल्लेबाजों ने उपयोगी योगदान देते हुए अपनी टीम को संतोषजनक स्थिति में पहुंचा दिया था।

टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने में समरवीरा और मैथ्यूज के अलावा सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान (41), कप्तान कुमार संगकारा (75) और पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने (56) ने महत्वपूर्ण योगदान निभाया।

मैच शुरू होने से पहले भारत को एक बड़ा झटका लगा था। ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह फिट नहीं होने की वजह से मैच में नहीं खेल सके। हरभजन की अनुपस्थिति में भारतीय टीम प्रबंधन ने दो स्पिनरों-प्रज्ञान ओझा और अमित मिश्रा के साथ उतरने का फैसला किया।

इससे पहले, सोमवार को सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को भी इस टेस्ट के लिए अनफिट घोषित किया गया था। गंभीर के घुटने में सूजन है। इसी सूजन के कारण वह सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खेल सके थे।

इस मैच में उतरने के साथ ही भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने सर्वाधिक 168 टेस्ट मैच खेलने का आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का रिकार्ड तोड़ दिया। तेंदुलकर अपने करियर के 169वें मैच में खेल रहे हैं।

तीन मैचों की श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 की बढ़त बनाए हुए है। उसने गॉल में खेला गया पहला टेस्ट मैच 10 विकेट से जीता था जबकि कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बेनतीजा समाप्त हुआ था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+