वित्तीय संकट के कारण बढ़ेगा राष्ट्रमंडल खेलों का बजट : कलमाडी

By Staff

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मंगलवार को निर्माण कार्य का मुआयना करने पहुंचे कलमाडी ने पत्रकारों से कहा, "वैश्विक वित्तीय संकट के कारण निर्माणकार्य में प्रयुक्त होने वाली वस्तुओं की कीमतों में हुई वृद्धि के मद्देनजर प्रस्तावित बजट के बढ़ने की आशंका है।"

कलमाडी ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के विश्वस्तरीय आयोजन को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा और अगर इस काम में बजट उम्मीद से अधिक बढ़ जाता है तो भी सरकार इसे वहन करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा, "हम सुविधाओं के स्तर पर किसी प्रकार का समझौता नहीं चाहते। इसे पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।"

आयोजन स्थलों पर चल रहे निर्माण कार्य को लेकर कलमाडी ने कहा कि आयोजन समिति युद्धस्तर पर इस काम में लगी हुई है क्योंकि उसका लक्ष्य समय रहते सभी कार्यो को पूरा करने का है। कलमाडी राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति के अध्यक्ष हैं।

बकौल कलमाडी, "हम समय रहते सभी कार्यो को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। काम बहुत तेजी से चल रहे हैं। मार्च 2010 तक इन्हें पूरा कर लिया जाएगा और परीक्षण स्पर्धाएं शुरू हो जाएंगी। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की क्षमता 60,000 की जा रही है। इसे पहले से अधिक सुविधा-संपन्न और सुंदर बनाया जा रहा है। मैं निर्माण कार्य की प्रगति से खुश हूं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, January 6, 2009, 8:10 [IST]
Other articles published on Jan 6, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+