पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द डेली टाइम्स' ने सईद के हवाले से लिखा है, "कुछ लोग ऐसे हैं जो पाकिस्तानी टीम और खिलाड़ियों को हमेशा विवादों में घसीटना चाहते हैं। हमसे जुड़े मामलों को बिना मतलब का तुल दिया जाता है। यही इंग्लैंड में हुआ है।"
"हमारे खिलाड़ियों के खिलाफ कोई आरोप साबित नहीं हो सका है। इसके बावजूद हमारे खिलाड़ियों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव किया जा रहा है। मैं इस संबंध में सब कुछ जानता हूं। सच्चाई कुछ और है लेकिन मीडिया उसे गलत तरीके से प्रसारित कर रहा है।"
सईद ने कहा कि पाकिस्तानी टीम का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट बिरादरी में कोई दोस्त नहीं है। बकौल सईद, "हमारा कोई दोस्त नहीं है। हमारे बारे में कोई भी अच्छा लिखा या दिखाना नहीं चाहता। हम विश्व कप जीत चुके हैं लेकिन हमारे बारे में काफी कम लिखा गया। इससे साबित होता है कि विश्व क्रिकेट समुदाय हमारे बारे में गलत राय रखता है जबकि उसे निरपेक्ष होकर सोचना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।