शोएब अख्तर ने बताया काैन सा भारतीय क्रिकेटर है उनका सबसे अच्छा दोस्त
नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर भारतीय क्रिकेट के बारे में आए दिन चर्चा करते रहते हैं। 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो के जरिए खुलासा करते हुए बताया कि काैन भारतीय क्रिकेटर उनका सबसे अच्छा दोस्त है। अख्तर ने कहा, ''मेरे सबसे अच्छे दोस्त सचिन हैं। वह एक जबरदस्त आदमी है, बहुत विनम्र भी हैं।''
इसके अलावा अख्तर ने वीरेंद्र सहवाग का भी जिक्र किया। अख्तर ने कहा, ''बहुत कम लोग जानते हैं, लेकिन सहवाग दिलदार आदमी है। सौरव गांगुली ने मुझे अच्छी तरह से मैनेज नहीं किया। वह मेरी गेंदबाजी को अच्छी तरह से नहीं खेल सके, लेकिन हम सभी मैच के बाद डिनर के लिए साथ जाते थे।"
इसके अलावा अख्तर ने विराट कोहली को आउट करने का तरीका भी बताया। अख्तर ने बताया है कि वो विराट कोहली को आउट करने के लिए वह क्या-क्या तरीके अपनाते। अख्तर ने कहा, ''कोहली को फॉल्स ड्राइव के लिए प्रेरित करना होगा। उन्हें आउट करने के लिए उन्होंने 15 किलोमीटर प्रति घंटे गेंद फेंकनी होगी। उन्होंने कहा, ''यदि मैं विराट को गेंदबाजी करूंगा तो वाइडर क्रीज से उन्हें को गेंदबाजी करूंगा। यह उन्हें ड्राइव करने के लिए प्रेरित करेगी। यदि इससे वह आउट नहीं हुए तो मैं उन्हें 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकूंगा, ताकि वह आउट हो सकें।''
भारतीय कप्तान विराट कोहली सभी गेंदबाजों के लिए सिरदर्द रहे हैं। 31 साल के दिल्ली के क्रिकेटर विराट कोहली टीम इंडिया के लिए 21 हजार रन बना चुके हैं और उन्हें 'रन मशीन' कहा जाता है। वहीं, दूसरी तरफ 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर को अपनी यॉर्कर और बाउंसर के लिए जाना जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
