आस्ट्रेलियाई तैराक इयामोन सुलिवान ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर जारी अपनी टिप्पणी में खेल गांव को 'रहने योग्य' करार दिया है।
सुलिवान ने अपनी टिप्पणी में लिखा है, "दिल्ली में पहली रात। खेल गांव के अपार्टमेंट रहने योग्य हैं। हम भोजन कक्ष में जा रहे हैं।"
एक अन्य खिलाड़ी एंड्रयू लाउर्सटीन ने अपनी टिप्पणी में लिखा है, "खेल गांव में मजा आ रहा है। यह सचमुच बहुत विशाल है। हमारे लिए सुरक्षा प्रमुख चिंता थी लेकिन अब यहां पहुंचकर हमें कोई दिक्कत नहीं है।"
आस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में वर्ष 2006 में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में तैराकी के सर्वाधिक पदक जीते थे। उसके बाद इंग्लैंड की टीम का स्थान रहा था। इस बार भी इन्हीं दो टीमों के बीच मुख्य तौर पर शीर्ष स्थान के लिए स्पर्धा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।