Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एशियाड 2010: निशानेबाजी में भारत को कांस्य (लीड-1)

व्यक्तिगत स्पर्धा में विजय 680.4 अंक हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे। दक्षिण कोरिया के ली डाए मियूंग ने 685.8 अंकों के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। चीन के तान जोंगलियान ने 684.5 अंक हासिल करके रजत पदक जीता।

टीम स्पर्धा में भारत के विजय कुमार, गुरप्रीत सिंह और ओमकार सिंह ने कुल 1,720 अंक हासिल किए और चौथे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा का स्वर्ण दक्षिण कोरिया ने 1,746 अंक हासिल करके जीता। दूसरी ओर चीन ने 1,743 अंको साथ रजत और जापान ने 1,724 अंक हासिल करके कांस्य पर कब्जा जमाया।

भारत को इन खेलों में निशानेबाजों से बहुत उम्मीदे हैं। शनिवार को भी निशानेबाजी स्पर्धाओं में दो रजत पदक जरूर मिले थे लेकिन अब तक भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन साधारण रहा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Sunday, November 14, 2010, 12:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2010
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+