न्यू साउथ वेल्स के लिए नहीं खेल सकेंगे दिलशान
एसएलसी ने कहा है कि विश्व कप को ध्यान में रखते हुए दिलशान का फिट रहना बेहद जरूरी है और इसी कारण उन्हें इस सत्र में बिग-बैश में खेलने से मना किया गया है। एसएलसी के इस फैसले के बाद अब न्यू साउथ वेस्ट टीम को किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों से संपर्क करना होगा।
एसएलसी के सचिव निशांत राणातुंगा ने कहा है कि सभी करारबद्ध खिलाड़ियों को विश्व कप तक किसी अन्य आयोजन से दूर रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा, "हमने खिलाड़ियों को विश्व कप पर ध्यान लगाने को कहा है। हमारे लिए विश्व कप जीतना अहम है। खिलाड़ियों के लिए भी यह उतना ही अहम होना चाहिए।"
श्रीलंकाई टीम के सबहसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में एक माने जाने वाले दिलशान पिछले सत्र में न्यूजीलैंड की प्रांतीय टीम-नार्दन डिस्ट्रिक के लिए खेले थे। इसके बाद उन्होंने आस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी घरेलू प्रतियोगिता बिग-बैश में खेलने का फैसला किया था। इस संबंध में उन्होंने इस वर्ष मार्च में न्यू साउथ वेस्ट टीम के साथ करार भी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications