For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

ISL-6 : केरला को हार से बचाने के लिए मेसी ने दागे 2 गोल, जमशेदपुर को ड्रॉ पर रोका

कोच्चि, 13 दिसम्बर । मेसी बाउली के शानदार दो गोलों की मदद से मेजबान केरला बलास्टर्स ने हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन में शुक्रवार को यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मैच में जमशेदपुर एफसी को 2-2 से ड्रॉ पर रोक दिया। केरला के लिए मेसी ने 75वें और 87वें मिनट में गोल किए। जमशेदपुर के लिए पिटी ने 38वें मिनट में पेनाल्टी पर और सीके विनीत ने 71वें मिनट में गोल दागे।

जमशेदपुर को आठ मैचों में चौथी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और टीम के अब 13 अंक हो गए हैं और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, केरला को भी आठ मैचों में चौथी बार ड्रॉ खेलना पड़ा है और वह सात अंकों के साथ सातवे नंबर पर पहुंच गई है। मेजबान केरला ने मैच में अच्छी शुरुआत की और चौथे मिनट में ही बढ़त लेने का मौका बना लिया। सत्यसेन सिंह ने स्पेनिश खिलाड़ी मारियो आरक्वेज के लिए बॉल को जमशेदपुर के बॉक्स में भेजा। लेकिन करीब डेढ़ महीने बाद टीम में लौटे मिडफील्डर मारियो अपने हेडर के जरिए सही से बॉल से संपर्क नहीं कर पाए और जमशेदपुर के गोलकीपर सुब्रतो पॉल ने उसे रोक लिया।

इस मौके से उत्साहित केरला ने अपना आक्रमण जारी। वहीं, दूसरी तरफ जमशेदपुर भी मैच में धीरे-धीरे अपने रंग में लौट रही थी और टीम को 23वें मिनट में एक बेहतरीन मौका मिला। लेकिन फारूख चौधरी बॉल तक नहीं पहुंच सके और जमशेदपुर ने बढ़त लेने का मौका गंवा दिया। जमशेदपुर ने इसके बाद मेजबान टीम पर दबाव बनाने शुरू कर दिया। इसी बीच, 37वें मिनट में केरला बलास्टर्स के वलात्को द्रोबारोव ने बॉक्स के अंदर जमशेदपुर के टिरी को गिरा दिया और रेफरी ने जमशेदपुर को पेनाल्टी दे दी।

इस पेनाल्टी ने जमशेदपुर को मैच में बढ़त लेने का मौका मिल गया। इस पेनाल्टी पर शॉट लेने आए पिटी ने केरला के गोलकीपर रेहनेश को छकाते हुए बॉल को गोलपोस्ट में डालकर जमशेदपुर को 1-0 से आगे कर दिया। पिटी ने यह गोल 38वें मिनट में किया। हाफ टाइम समाप्त होने से पहले केरला के खिलाड़ी मेसी बॉक्स में गिरा दिए गए और मेजबान टीम ने इस पर पेनाल्टी मांगी, लेकिन रेफरी ने इसे खारिज कर दिया। जमशेदपुर ने इसके बाद हाफ टाइम तक 1-0 की अपनी बढ़त को कायम रखा।

दूसरे हाफ में केरला ने दमदार शुरुआत की और 50वें मिनट में वह पहला गोल दागने के बेहद करीब पहुंच गई थी, लेकिन सर्जियो सिडोंचा का शॉट बाहर चला गया। मेजबान टीम ने इसके बाद 54वें मिनट में सिडोंचा की जगह सहल अब्दुल समद को और 63वें मिनट में नरजारी की जगह प्रशांत को अंदर बुलाया। जमशेदपुर ने भी 64वें मिनट में बदलाव किया और मैच के स्कोरर पिटी की जगह सीके विनीत को मैदान पर उतारा। विनीत ने मैदान पर कदम रखने के कुछ मिनट बाद ही शानदार गोल करके जमशेदपुर को 2-0 की शानदार बढ़त दिला दी।

31 वर्षीय मिडफील्डर विनीत ने यह गोल फारूख के मदद से 71वें मिनट में दागा। जमशेदपुर की यह खुशी हालांकि ज्यादा देर नहीं रह पाई क्योंकि 75वें मिनट में ही मेसी ने शानदार हेडर के जरिए गोल करके केरला का खाता खोल दिया। पिछले कई मौकों पर चूकने वाले मेसी ने यह गोल दूसरे हाफ में मैदान पर कदम रखने वाले सहल की मदद से किया। जमशेदपुर की टीम हालांकि अभी भी एक गोल से आगे थी जबकि केरला की टीम अब मैच में बराबरी हासिल करने के लिए बेताब थी। 87वें मिनट में रोबिन गुरंग ने सत्यसेन को बॉक्स के अंदर गिरा दिया और रेफरी ने इस बार केरला के पक्ष में पेनाल्टी दे दी।

केरला के खिलाड़ी मेसी इस पर शॉट लेने आए और उन्होंने शानदार गोल करके टीम को मुकाबले में 2-2 से बराबरी पर ला दिया। इसके बाद इंजुरी टाइम में भी दोनों में कोई भी टीमें बढ़त हासिल नहीं कर पाई और दोनों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।

Story first published: Saturday, December 14, 2019, 6:41 [IST]
Other articles published on Dec 14, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+