ट्वेंटी-20 श्रृंखला : जिंबाब्वे के 3 विकेट गिरे (लीड-1)
जिंबाब्वे ने हेमिल्टन मासाकाद्जा (1), शानदार फार्म में चल रहे ब्रेंडन टेलर (15) और विकेटकीपर बल्लेबाज तातेंदा ताइबू (4) के विकेट गंवाए हैं। पहला विकेट दो रन और दूसरा विकेट 30 रन के कुल योग पर गिरा। ताइबू का विकेट 46 रन के कुल योग पर गिरा।
जिंबाब्वे की टीम ने छह ओवरों की समाप्ति तक तीन विकेट खोकर 51 रन बना लिए हैं। चामू चिभाभा 18 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि क्रेग इर्विन ने एक रन बनाया है।
दो मैचों की इस श्रृंखला के जरिए भारतीय टीम त्रिकोणीय श्रृंखला में मिली हार का हिसाब चुकाने का प्रयास करेगी। जिंबाब्बे ने इस श्रृंखला से पहले खेली गई त्रिकोणीय श्रृंखला के लगातार दो मैचों में भारतीय टीम को पराजित किया था।
त्रिकोणीय श्रृंखला में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। सुरेश रैना की कप्तानी में खेलते हुए टीम इंडिया सिर्फ एक मैच जीत सकी थी जबकि तीन में उसकी हार हुई थी।
इसी का नतीजा था वह फाइनल में भी जगह नहीं बना सकी थी। खिताबी मुकाबला श्रीलंका और जिंबाब्वे के बीच खेला गया था, जिसे श्रीलंका ने नौ विकेट से अपने नाम किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications