Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बांग्लादेश ने इंग्लैंड को दिया 237 रनों का लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश टीम ने निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति पर सात विकेट खोकर 236 रन बनाए। उसकी ओर से सलामी बल्लेबाज इमरुल कायेस ने सर्वाधिक 76 रनों का योगदान दिया।

कायेस ने 111 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके लगाए जबकि जुनुरूल इस्लाम ने 53 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की सहायता से 40 रन बनाए।

महमुदुल्लाह 24 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि कप्तान मशरफे मुर्तजा ने 25 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन की तेज पारी खेली। इंग्लैंड की ओर से अजमल शहजाद ने तीन विकेट लिए।

तीन मैचों की इस श्रृंखला में मेजबान टीम 1-0 से आगे चल रही है। उसने बीते गुरुवार को बर्मिघम में खेले गए पहले मुकाबले में छह विकेट से जीत दर्ज की थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+