बीसीसीआई से अच्छे रिश्ते चाहता है आईएमजी
बीसीसीआई की शीर्ष अधिकारियों ने रविवार को आईएमजी के प्रमुख अधिकारियों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के निलंबित कमिश्नर ललित मोदी के कार्यकाल के दौरान आईपीएल के साथ हुए वित्तीय लेनदेन के बारे में पूछताछ की थी।
आईएमजी ने आईपीएल के तीनों संस्करणों के दौरान खेल प्रबंधन का काम देखा था। बीसीसीआई के साथ हुई बैठक में आईएमजी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एंड्रयू विलब्लड और उनके कानूनी विशेषज्ञ पॉल मैनिंग तथा जॉन लॉफागेन शरीक हुए।
बैठक के बाद विलब्लड ने कहा, "हमारी बीसीसीआई के साथ दोस्ताना माहौल में बातचीत हुई। हम भारतीय क्रिकेट बोर्ड के साथ अच्छे रिश्ते चाहते हैं।"
बीसीसीआई की ओर से इस बैठक में अध्यक्ष शशांक मनोहर, सचिव एन. श्रीनिवासन, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला, आईपीएल के अंतरिम कमिश्नर चिरायु अमीन तथा आईपीएल के उपाध्यक्ष निरंजन शाह शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications