चैम्पियंस लीग : अच्छी शुरुआत के बावजूद 136 पर सिमटी सुपर किंग्स (लीड-2)

By Staff

पोर्ट एलिजाबेथ, 22 सितम्बर (आईएएनएस)। सेंट जॉर्ज्स पार्क मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन मध्यक्रम के लड़खड़ा जाने के कारण वह 136 रनों पर सिमट गई। ग्रुप-ए में शीर्ष पर विराजमान वॉरियर्स क्लब के सामने जीत के लिए निर्धारित 20 ओवर में चेन्नई ने 137 रनों का लक्ष्य रखा है।

सलामी बल्लेबाज मुरली विजय 38 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दूसरे विकेट के रूप में सुरेश रैना केवल छह रन ही बना सके। इसके बाद माइकल हसी 50 रन बनाकर पेवेलियन लौटे। पहला विकेट 63 रन के कुल योग पर जबकि दूसरा विकेट 89 रन के कुल योग पर गिरा। कुल स्कोर में अभी पांच रन ही जुटा था कि हसी आउट हो गए। इसके बाद दो रन बनाकर एस. बद्रीनाथ और सात रन के निजी स्कोर पर श्रीकांत अनिरूद्व आउट हुए। जस्टिन केम्प शून्य के स्कोर पर रन आउट हुए। अश्विन कुमार एक और धौनी 31 रन बनाकर नाबाद लौटे।

वॉरियर्स ने अब तक खेले गए तीन मैचों में जीत हासिल करते हुए छह अंक जुटा लिए हैं जबकि सुपर किंग्स ने तीन मैचों से चार अंक जुटाए हैं। नेट रन रेट के आधार पर हालांकि वह वॉरियर्स (+0.975) तथा दूसरे स्थान पर काबिज विक्टोरिया बुशरेंजर्स टीम (+0.366) से काफी बेहतर स्थिति में है। सुपर किंग्स का नेट रन रेट +2.567 है।

विक्टोरिया की टीम अपने सभी चार मैच खेल चुकी है। उसके छह अंक हैं। इस लिहाज से वॉरियर्स पर मिली जीत चेन्नई सुपर किंग्स को नेट रन रेट के मामले में सेमीफाइनल में पहुंचा देगी लेकिन हार की सूरत में उसका पत्ता साफ हो जाएगा। ऐसी सूरत में वॉरियर्स और विक्टोरिया इस ग्रुप से सेमीफाइनल खेलेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Wednesday, September 22, 2010, 22:34 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2010
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+