दुबई के होटल से लापता हुए जुल्करनैन हैदर (लीड-1)
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने मामले की जांच शुरू कर दी और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद् (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधक और स्थानीय सुरक्षा इकाई को इसकी सूचना दे दी।
पीसीबी मीडिया के जनरल मैनेजर नदीम सरवर के मुताबिक, "हैदर लापता हैं। हम उन्हें सुबह से ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। जब हम सुबह स्टेडियम जाने के लिए तैयार हो रहे थे तब हमें जानकारी मिली कि हैदर कमरे में नहीं है। वह कमरे से कहीं जा रहे हैं इस संबंध में उन्होंने टीम मैनेजमेंट को भी कोई जानकारी नहीं दी है। हमने मामले की जांच शुरू कर दी है।"
हैदर ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक पर लिखा है, "मैं क्रिकेट छोड़ रहा हूं क्योंकि एक शख्स ने मुझे एक संदेश में पिछला मैच हारने के लिए कहा था वरना परिणाम भुगतने की धमकी थी। "
हैदर का यह संदेश चौथे एकदिवसीय की ओर इशारा कर रहा है जिसमें इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने नाबाद 19 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाया था।
जुल्करनैन हैदर के भाई राजा का कहना है, "जुल्करनैन ने चौथे एकदिवसीय के बाद कथित धमकी मिलने की बात मुझसे कही थी लेकिन उसने इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया।"
'जियो न्यूज' के एक संवाददाता के मुताबिक, "हैदर के मोबाइल से ऐसा ही संदेश मुझे मिला था जिसमें उसने कहा था कि मैं क्रिकेट छोड़ रहा हूं क्योंकि कोई उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications