आईपीएल : सुपर किंग्स ने 10 ओवर में बनाए 106 रन (लीड-2)
टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी कर रही सुपर किंग्स टीम के सलामी बल्लेबाजों ने रॉयल चैलेंजर्स के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते हुए प्रति ओवर 10.60 के औसत से रन बटोरे हैं।
हेडन 35 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 65 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि पटेल 25 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
सुपर किंग्स की टीम शनिवार को खेला गया अपना पहला मैच हार चुकी है जबकि रॉयल चैलेंजर्स ने अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी।
सुपर किंग्स को मुंबई इंडियंस ने पराजित किया था जबकि रॉयल चैलेंजर्स ने राहुल द्रविड़ की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत पिछली बार के चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को पराजित किया था।
पोर्ट एलिजाबेथ का मौसम सुहाना है। तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के सुखद स्तर पर है लेकिन आसमान में बादलों का डेरा है। इस लिहाज से बारिश की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications