Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीबीसी फन एंड गेम्स

बीबीसी फन एंड गेम्स के इस अंक में सुनिए दीप्ति कार्की से खेल जगत की हलचल.

2010 के राष्ट्रमंडल खेलों को शुरू होने में अब बस कुछ ही दिन बाकि बचे हैं. इस बार ये खेल भारत की राजधानी दिल्ली में 3 से 14 अक्टूबर के बीच होंगे.

आजकल हर जगह इन खेलों की तय्यारियों पर प्रश्चिन्ह लग रहे हैं.

लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी कहते हैं की चिंता की कोई बात नहीं हैं. कलमाड़ी का ये भी कहना है की जिस भी स्टेडियम में खेलों का आयोजन होना है वो सब बेहतरीन हैं.

लेकिन हिन्दुतान टाइम्स अख़बार के पत्रकार अजय मसंद का कहना तो कुछ और ही है. अजय कहते हैं हाल ही में दिल्ली में हुई ताबड़तोड़ बारिश ने इन इन्तेज़मों की पोल खोल दी. किसी स्टेडियम की टाइल्स निकल आई तो कहीं फाल्स सीलिंग गिर गयी.

बीबीसी की ओर से दीप्ति कार्की पहुंची तालकटोरा स्टेडियम और पाया की लगभग सभी इन्तेजाम ठीक हैं. वैसे तालकटोरा स्टेडियम में बोक्सिंग की प्रतियोगिता होगी. भारत की ओर से भाग ले रहे बोक्सेर्स में शामिल हैं ओलम्पिक्स में कांस्य पदक जीतने वाले विजेंदर सिंह.

विजेंदर राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर बेहद उत्साहित है. वो कहते हैं की उनकी तय्यारी पूरी है. और उम्मीद है की वो अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतेंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों श्रीलंका में है एक तीन मैच टेस्ट श्रृंखला के लिए.

सुनिए बीबीसी फन एंड गेम्स

श्रीलंका ने भारत से पहला क्रिकेट टेस्ट 10 विकेट से जीत कर श्रंखला में एक शुन्य की बढत ले ली है. वैसे पहले टेस्ट की विशेषता रहे श्रीलंका के गेंदबाज़ मुथैया मुरलीधरन. मुरली ने टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट लेना का नया कीर्तिमान साबित किया.

तो क्या मुरली को यकीन था की वो ये विश्व कीर्तिमान बना सकते हैं. मुरली कहते हैं की वो जानते थे की ये असं नहीं होगा पर उन्हें खुद पर और भगवन पर पूरा भरोसा था. मुरली ने मन की ये पल उनकी ज़िन्दगी का सबसे ख़ास पल है.

मुरली ने सिर्फ टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया है लेकिन अभी वो एक दिवसीय क्रिकेट कहलते रहेंगे.

अगले साल क्रिकेट वर्ल्ड कप खेला जायेगा. जिसका आयोजन भारत, श्रीलंका और बंगलादेश मिलकर करेंगे. वर्ल्ड कप के वक़्त सचिन तेंदुलकर की आत्मकथा, जिसका शीर्षक है 'तेंदुलकर ओपस' भारत में रिलीज़ की जाएगी.

इस किताब का प्रकाशन एक विदेशी कम्पनी ने किया है. तेंदुलकर की ये आत्मकथा की कीमत होगी 35 लाख रूपए. इस किताब में तेंदुलकर तथा उनके परिवार की कई निजी तसवीरें भी हैं.

एक बार जब तेंदुलकर ने कहा था की जब भी कभी वो किताब लिखेंगे तो पहले पन्ने पर उनके परिवार का ही ज़िक्र होगा.

अगले साल 16 जनवरी को मुंबई में मुंबई मैराथन का आयोजन होना है. इस दौड़ से सालों से जुड़े हैं अभिनेता जॉन अब्राहम. जॉन कहते हैं की अगर उनकी वजह से लोग इस दौड़ का हिस्सा बनते हैं तो उन्हें ख़ुशी होगी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+