Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2018: ड्वेन ब्रावो के साथ अफेयर की बातों पर इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने दी सफाई

नई दिल्ली। आईपीएल का खुमार इन दिनों सभी पर चढ़ा हुआ है। खिलाड़ी मैदान में तो दर्शकों का मनोरंजन करते ही हैं मैदान के बाहर भी उऩकी चर्चाएं आम रहती हैं। चेन्नई सुपरकिंग के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो अपने अंदाज से कई लोगों के चहेते बने हुए हैं। गेंदबाजी हो या फिर बल्लेबाजी दोनों ही स्तर पर ब्रावो का प्रदर्शन चेन्नई के लिए बहुत अहम है। इस हरफनमौला खिलाड़ी की चर्चा इन दिनों एक बालीवुड अभिनेत्री से जुड़ रहे थे,दरअसल ब्रावो औऱ नताशा को मुंबई के एक होटल में साथ में काफी पीते हुए देखा गया था। इसके बाद से लोग अटकलें लगा रहे थे की ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें की ड्वेन ब्रावो ने जब मुंबई के खिलाफ मैच खेला था तो भी नताशा को मैदान में ब्रावो को चीयर करते देखा गया था।

नताशा ने दी सफाईः अपनी इन अफवाहों से परेशान होकर नताशा ने सफाई दी उन्होंने अपनी बात इंस्टाग्राम पर करते हुए कहा की वो और ब्रावो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा की उनके लिए प्यार सबसे निचले हिस्से में है और उऩका सारा फोकस इस वक्त अपने काम को लेकर है। आगे लिखते हुए उन्होंने कहा की आखिरी बार मैं यह बता रही हूं शायद इसके बाद यह चर्चा यहीं थम जाए। उन्होंने कहा की मैं औऱ वो दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं और ब्रावो बहुत अच्छे क्रिकेटर के साथ-साथ एक बेहतरीन गायक भी हैं। नताशा ने लिखा की अक्सर दो लोग जब आपस मिलते हैं तो उसे गलत करह से दिखाया जाता है क्या दो अलग सेक्स के लोग अच्छे दोस्त नहीं हो सकते हैं।

Story first published: Thursday, May 3, 2018, 9:53 [IST]
Other articles published on May 3, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+