VIDEO: लगातार दो कैच छोड़कर रवींद्र जडेजा ने गवां दिया मैच, लोगों ने धोनी से पूछे तीखे सवाल
नई दिल्ली। आईपीएल का मुकाबला अब रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए भरसक प्रयास कर रही हैं। गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में केकेआर और चेन्नई सुपरकिंग के बीच एक शानदार मुकाबला खेला गया। आईपीएल 11 का यह सीजन चेन्नई सुरकिंग के लिए भले ही अब तक बेहतरीन रहा हो लेकिन इस मैच में केकेआर से 6 विकेट से करारी हार के बाद चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जरूर चिंतित होंगे खासकर अपने गेंदबाजों पर और उसमें भी रवींद्र जडेजा पर। दरअसल इस मैच में रवींद्र का न तो बल्ला चला न ही उनकी गेंदबाजी और ऊपर से दो कैच छोड़कर उन्होंने चेन्नई के लिए जीत को मुश्किल में डाल दिया। दरअसल मैच में एक पुरानी कहावत है की अगर कैच छूटा तो मैच छूटा और कल चेन्नई सुपरकिंग के ऊपर इसका असर भी देखने को मिला।
यहां हुई चूकः दरअसल लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम के सलामी बल्लेबाज सुनील नारायण ने छक्के के साथ अपना खाता खोला,अगली गेंद पर भी उन्होंने एक ऊंचा शॉट खेला और गेंद हवा में ही रवींद्र जड़ेजा के पास तक पहुची भी लेकिन वो उसे कैच नहीं कर सके। इसके बाद फिर से जड़ेजा ने यही गलती दोहराई और सुनील नारायण का कैच टपका दिया। उनके इस कारनामे की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है साथ ही साथ लोग धोनी से सवाल भी कर रहे हैं की आखिर जड़ेजा को वो कब बाहर का रास्ता दिखाएंगे। गौरतलब हो की कल के मैच में सुनील को ही मैन ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। उन्होंने 20 गेंदों में 32 रन बनाकर अपनी टीम को एक मजबूत और तेज शुरुआत दे दी थी जिसके बाद शुभमन गिल औऱ कप्तान दिनेश की शानदार पारी के बदौलत केकेआर यह मुकाबला जीतने में सफल रहा। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने जड़ेजा की जमकर क्लास लगाई और वहीं कप्तान धोनी से भी तीखे सवाल किए।
|
गाने के जरिए लिए मजे
एक प्रशंसक ने गाने की लाइनों को बदलकर सवाल किया की आखिर जडेजा टीम में क्यों शामिल हैं।
|
पूछा आखिर क्यों है टीम में जडेजा
एक यूजर ने पूछा की जडेजा न तो गेंदबाजी कर रहे हैं न ही बल्लेबाजी कर रहे हैं न तो कैच पकड़ पा रहे हैं तो आखिर टीम में क्यों हैं।
|
व्यंगात्मक पोस्ट कर लिए मजे
एक यूजर ने व्यंग करते हुए कहा की रैना और जडेजा दोनों बहुत महंगे में खरीदे गए हैं इसलिए इन्हें आराम नहीं दिया जा सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
