फीफा विश्व कप: 'शानदार अनुभव था फाइनल मुकाबला'
दरअसल, रविवार को हुए फाइनल मुकाबले में वेब ने कुल 13 पीले कार्ड और एक लाल कार्ड दिखाया। इनमें से एक आठ पीले कार्ड डच खिलाड़ियों को दिखाए गए। एक लाल कार्ड भी डच खिलाड़ी जॉन हेतिंगा को दिखाया गया। सिर्फ पांच पीले कार्ड स्पेन के खिलाड़ियों को दिखाए गए। सबसे ज्यादा पीले कार्ड इसी विश्व कप के फाइनल में देखने को मिले। डच फुटबाल प्रेमियों का मानना है कि वेब की वजह से उनकी टीम विश्व कप जीतने से महरूम रह गई।
स्थानीय समाचार पत्र 'द सन' में बुधवार को छपी एक रिपोर्ट के अनुसार इंग्लैंड के रैफरी मंगलवार को स्वदेश लौट आए। वतन वापसी के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "फाइनल मुकाबला कठिन था परंतु हम बड़ी उपलब्धि हासिल करके स्वदेश लौटे हैं। यह मेरे लिए शानदार अनुभव रहा।"
इससे पहले हॉलैंड की टीम के कोच बर्ट वान मार्विक ने इंग्लैंड के रैफरी वेब पर 'पक्षपातपूर्ण रवैया' अपनाने का आरोप लगाया था। गौरतलब है कि अतिरिक्त समय में इनेएस्ता के गोल की बदौलत स्पेन ने हॉलैंड को 1-0 से हराकर विश्व कप का पहला खिताब जीता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications