त्रिकोणीय श्रृंखला : जिंबाब्वे को मिला 195 रनों का लक्ष्य (लीड-4)
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने जडेजा (51) और दिनेश कार्तिक (33) की सराहनीय पारियों की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों की समाप्ति के बाद नौ विकेट पर 194 रन बनाए।
जडेजा ने अपनी 72 गेंदों की संघर्षपूर्ण पारी के दौरान तीन चौके और दो छक्के लगाए। कार्तिक ने 47 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके जड़े। इसके अलावा मुरली विजय ने 21 और विराट कोहली ने 18 रनों का योगदान दिया।
दो मैचों में लगदातार शतक लगाने वाले रोहित शर्मा (13), कप्तान सुरेश रैना (3), यूसुफ पठान (15), अमित मिश्रा (0) ने निराश किया। अशोक ढींढा ने 16 रन बनाए जबकि प्रज्ञान ओझा सात तथा उमेश यादव तीन रन बनाकर नाबाद लौटे। जिंबाब्वे की ओर से ग्रेग लैम्ब ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।
इस मैच के लिए जिंबाब्वे की टीम ने चार स्पिनरों को मैदान में उतारा है जबकि भारतीय टीम ने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है। वह दो स्पिनरों के साथ मैदान में उतरी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications