चयन समिति के रवैये से दुखी हैं मियांदाद
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' को दिए साक्षात्कार में मियांदाद ने कहा, "मैं वर्षो से पाकिस्तानी क्रिकेट की सेवा कर रहा हूं। मेरा लिए अपने मुल्क का हित हमेशा सबसे ऊपर रहा है। मैं नवोदित क्रिकेटरों को निखारने के लिए हमेशा से काम करता आया हूं।"
मियांदाद ने कहा, "मेरा मानना है कि मैं टीम के चयन में कुछ कारगर सलाह देता। परंतु दुख इस बात का है कि किसी भी चयनकर्ता ने मुझसे संपर्क नहीं किया और न ही मेरी सलाह ली।"
पाकिस्तानी टीम के कोच रह चुके मियांदाद ने कहा कि वह चयन समिति में शामिल लोगों में से ज्यादातर के बारे में अच्छी तरह जानते हैं क्योंकि वे सभी उनके दोस्त हैं। उन्होंने किसी भी चयनकर्ता का नाम नहीं लिया।
गौरतलब है कि पिछले दिनों एशिया कप के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। टीम में लंबे समय बाद शोएब अख्तर और शोएब मलिक को जगह दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications