Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैं ललित मोदी का बचाव नहीं कर रहा हूं : शरद पवार

इसी महीने आईसीसी अध्यक्ष पद संभालने वाले पवार ने एक टेलीविजन चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, "मोदी को बचाने का सवाल ही पैदा नहीं होता। मोदी क्या मैं किसी का बचाव नहीं कर सकता। अगर किसी ने कोई गलती की है तो उसे सजा जरूर मिलेगी।"

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री पवार ने स्वीकार किया कि भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण आईपीएल की छवि खराब हुई है। इस संबंध में मोदी का काम करने का विवादास्पद तरीका बीसीसीआई को कभी पसंद नहीं रहा है।

पवार ने कहा, "आईपीएल देश में बेहद लोकप्रिय रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि इसे सफल बनाने के लिए मोदी ने काफी तकलीफ झेली और मेहनत की है। इस संबंध में हमें मोदी के योगदान को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।"

"लेकिन मोदी का काम करने का तरीका विवादास्पद रहा है। इस संबंध में विस्तार से जांच होनी चाहिए। बोर्ड ने इस संबंध में जांच के लिए एक समिति बनाई है और वह अपने नतीजे के साथ जल्द ही सामने आएगी। जहां तक मैं बीसीसीआई को जानता हूं, वह निष्पक्ष होकर फैसले सुनाएगी। मैं मानता हूं कि आने वाले फैसले के बाद आईपीएल की कार्य प्रणाली को सरल बनाने के साथ-साथ उसकी छवि को साफ-सुथरी बनाई जा सकेगी।"

पवार ने कहा कि मोदी के खिलाफ जारी जांच सही दिशा में बढ़ रही है उनके साथ न्यायोचित व्यवहार होगा। बकौल पवार, "मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि मोदी के खिलाफ जारी जांच का फैसला पूरी तरह न्यायोचित होगा। मैं इस संबंध में किसी प्रकार की दखलअंदाजी नहीं कर सकता।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:41 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+