फीफा विश्व कप : सर्बिया-घाना में जोरदार टक्कर (लीड-1)
विश्व कप में दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत है। जानकार सर्बिया को कई लिहाज से मजबूत बता रहे थे लेकिन मध्यांतर तक के खेल को देखते हुए उनके इस आकलन को गलत कहा जा सकता है।
घाना ने सर्बिया को पूरी तरह बराबरी की टक्कर दी। मध्यांतर तक के खेल के दौरान दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को पीला कार्ड दिखाया गया।
घाना की टीम दूसरी बार विश्व कप में हिस्सा ले रही है। उसने 2006 में जर्मनी में आयोजित 18वें संस्करण में शिरकत की थी। दक्षिण अफ्रीका पहुंचने से पहले घाना की टीम ने सीएएफ अफ्रीका कप का फाइनल खेला था।
वह मिस्र के हाथों 0-1 से हार गई थी। घाना की विशेषता यह है कि उसकी टीम इस विश्व कप की सबसे युवा टीम है। उसके खिलाड़ियों की औसत उम्र 24 वर्ष है।
दूसरी ओर, एक स्वतंत्र राष्ट्र के तौर पर सर्बिया पहली बार विश्व कप में खेल रहा है। उसने यूगोस्लाविया के साथ 1930 से 2002 के बीच कुल नौ बार और सर्बिया-मोंटेनेग्रो के तौर पर, वर्ष 2006 में जर्मनी में एक बार विश्व कप में हिस्सा लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications