विश्व कप विजेता स्पेन के नायकों का स्वागत
ज्ञात हो कि स्पेन ने रविवार को जोहांसबर्ग में हुए फाइनल मैच में हालैंड को हराकर अपना पहला विश्वकप जीता है। यह जीत अतिरिक्त समय के दौरान एंड्रीस इनिएस्ता द्वारा मारे गए एक गोल के कारण संभव हो सकी।
विश्वकप के नायकों का विमान अपने निर्धारित समय से तीन घंटा विलंब से मैड्रिड पहुंचा। सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी अपने नायकों का स्वागत करने के लिए बाराजास हवाईअड्डे पर पहले से मौजूद थे। लेकिन इनिएस्ता और उनकी टीम तत्काल जारजुएला शाही महल के लिए रवाना हो गई। वहां किंग जुआन कार्लोस के साथ एक आधिकारिक भीड़ इन खिलाड़ियों का स्वागत करने वाली थी।
खेल प्रेमी किंग कार्लोस अंतिम मैच नहीं देख पाए थे, क्योंकि वह फेफड़े के एक ऑपरेशन कराने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे।
कार्लोस ने खिलाड़ियों से कहा, "आप हम सभी के लिए एक उदाहरण हैं, आप नई पीढ़ी के लिए एक उदाहरण है, टीमवर्क और लड़ाकू भावना के उदाहरण हैं। नायकों आपको शाही परिवार और सभी स्पेनवासियों की ओर से धन्यवाद।"
शाही स्वागत के बाद खिलाड़ी मोनक्लोआ पैलेस गए। वहां प्रधानमंत्री जापाटेरो ने उनका स्वागत किया। उसके बाद राजधानी की सड़कों पर विजय जुलूस निकला। लगभग 30 लाख खेल प्रेमी विसेंट डेल बोस्क्यू की टीम को चूम लेने के लिए उमड़ पड़े थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications