अफरीदी को कप्तान बनाए जाने के बाद इंग्लैंड दौरे पर टीम में उप कप्तान के लिए कई नाम सामने आए थे। इसके लिए अफरीदी को जिन तीन खिलाड़ियों की सूची थमाई गई थी उनमें सलमान बट्ट, अब्दुल रज्जाक और मिस्बाह-उल-हक के नाम थे।
स्थानीय समाचार पत्र 'द न्यूज' के अनुसार 35 संभावति खिलाड़ियों की सूची में मिस्बाह को जगह न मिलने से वह स्वाभाविक तौर पर उप कप्तानी की दौड़ से बाहर हो गए। परंतु बट्ट अभी भी इस दौड़ में सबसे आगे हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सूत्रों ने बताया कि अफरीदी पूर्व कप्तान यूनिस को टीम का उप कप्तान बनाए जाने के पक्ष में हैं। परंतु यह आसान नहीं होगा क्योंकि फिलहाल युनिस प्रतिबंध का सामना कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।