Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेल : उद्घाटन समारोह में दिखेगी प्रिंस डांस ग्रुप की कला

कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले 'इंडिया गॉट टैलेंट' के जरिए प्रिंस डांस ग्रुप ने अपनी प्रतिभा की शानदार झलक पेश की थी। इस ग्रुप को कार्यक्रम के पहले संस्करण का विजेता घोषित किया गया था।

कलर्स चैनल के प्रोग्रामिंग हेड अश्विनी यार्डी ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, "प्रिंस डांस ग्रुप को राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह के दौरान कार्यक्रम पेश करने का न्योता मिला है। यह हमारे लिए खुशी का क्षण है।"

प्रिंस डांस ग्रुप में उड़ीसा के बहरामपुर के 26 कलाकार शामिल हैं। इन सबकी उम्र 22 वर्ष से कम है और इनका नेतृत्व कृष्ण मोहन रेड्डी करते हैं। खास बात यह है कि इस ग्रुप के सभी सदस्य दैनिक कामगार हैं और इन्होंने कभी भी कोई पेशेवर प्रशिक्षण नहीं लिया है।

यार्डी ने बताया कि 'इंडिया गॉट टैलेंट' कार्यक्रम का दूसरा संस्करण इस वर्ष अगस्त में प्रसारित किया जाएगा। इस बार इसके जजों में साजिद खान, सोनाली बेंद्रे और किरन खेर शामिल हैं। किरन और सोनाली पिछले संस्करण की भी जज थीं लेकिन साजिद का नाम नया है। पिछले संस्करण के तीसरे जज प्रख्यात फिल्मकार शेखर कपूर थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+