VIDEO: कार्तिक ने कुछ इस तरह साहा को किया आउट, हैरान रह गए सभी
नई दिल्ली। आईपीएल का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला केकेआर और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थी , कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के लिए हैदराबाद की टीम उतरी थी। हैदराबाद के बल्लेबाजों पर केकेआर के गेंदबाजों ने अच्छी पकड़ बनाकर रखी थी। पहली पारी के अंत तक लगने लगा था की हैदराबाद की पारी 150 रन से ज्यादा का स्कोर नहीं बना सकेगी, हालांकि हैदराबाद के विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा एक छोर पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे,लेकिन दिनेश कार्तिक ने शानदार स्टंपिग करते हुए सभी का दिल जीत लिया और साहा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। हालांकि राशिद खान की तूफानी 34 रनों की बल्लेबाजी की बदौलत हैदराबाद की टीम ने केकेआर को 174 रनों का लक्ष्य दिया था।
कार्तिक ने जब की शानदार स्टंपिंगः गौरतलब हो की इस मैच में केकेआर के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही हैदराबाद की टीम को पूरी तरह से बांध कर रखा था। पहले पारी का 12वें ओवर में पीयूष चावला के हाथों में गेंद थी। उन्होंने जैसे ही साहा को गेंद फेंकी साहा वीट हो गए और साहा को लगा की गेंद कार्तिक से बहुत दूर चली गई है और वो जैसे ही आगे बढ़े कार्तिक ने डाइव मारते हुए उन्हें स्टंप आउट कर दिया। दरअसल यह कार्तिक का इतना शानदार प्रयास था की हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था। गौरतलब हो की इस मुकाबले में केकेआर की टीम हैदराबाद के गेंदबाजों के आगे नहीं टिक सके और हैदराबाद ने 13 रनों से यह मुकाबला जीत लिया। रविवार को आईपीएल 11 का फाइनल मुकाबला चेन्नई और हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।
Story first published: Saturday, May 26, 2018, 13:27 [IST]
Other articles published on May 26, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
