फीफा विश्व कप : मेसी की नजर में इंग्लैंड है विजेता
मेसी ने कहा कि बहुतेरे लोग स्पेन और ब्राजील को संभावित विजेता मान रहे हैं लेकिन उनकी नजर में फेबियो कापेलो की टीम में खिताब जीतने का दम है क्योंकि एक से बढ़कर एक दिग्गजों से लैस यह टीम काफी संतुलित है।
मेसी ने कहा, "मेरी नजर में स्पेन, इंग्लैंड और ब्राजील खिताब के प्रबल दावेदार हैं। ये तीनों टीमें बहुत शक्तिशाली हैं और सबसे अहम बात यह है कि इन्होंने क्वालीफाईंग में बहुत उम्दा प्रदर्शन किया है।"
मेसी ने कहा कि उनकी टीम को खिताब का दावेदार नहीं माना जा रहा है लेकिन कोच डिएगो मैराडोना के साथ मिलकर वह और उनके साथी इस सपने को सच में बदलने का भरपूर प्रयास करेंगे।
बकौल मेसी, "यह मेरा विश्व कप है, अर्जेटीना का विश्व कप है। हमारे देशवासी खिताब का सपना पाले हुए हैं। हमारा भी यही सपना है। निश्चित तौर पर इस सपने को साकार करने के लिए हम अपना जी-जान लड़ा देंगे।"
11 जून से शुरू हो रहे विश्व कप के लिए अर्जेटीना की टीम को ग्रुप-बी में अफ्रीकी महाशक्ति नाइजीरिया और यूनान के साथ रखा गया है। उसका पहला मैच 12 जून को नाइजीरिया के साथ होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications