फ़ेडरर और वीनस तीसरे दौर में
पहली वरीयता प्राप्त स्विटज़रलैंड के रोजर फ़ेडरर कोलंबिया के अलेजान्द्रो फ़ाला को 7-6(7-4), 6-2 और 6-4 से हरा कर फ़्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता के तीसरे दौर में पहुँच गए हैं.
वर्षा से बाधित मैच के पहले सेट में एक समय फ़ाला 6-5 से आगे चल रहे थे, लेकिन उसके बाद फ़ेडरर ने ज़बरदस्त वापसी की और टाइब्रेकर में सेट अपने नाम कर लिया.
अगले दो सेटों में नंबर वन फ़ेडरर के आगे 70वें नंबर के खिलाड़ी फ़ाला की एक न चली.
अगले दौर में फ़ेडरर का मुक़ाबला ओलिवर रोचस या जूलियन राइसटर से होगा.
अन्य पुरुष एकल मुक़ाबलों में पाँचवीं वरीयता प्राप्त रॉबिन सोडरलिंग और जो-विलफ़्राइड त्सोंगा को भी अपने-अपने मैचों में आसान जीत मिली.
महिलाओं के एकल मुक़ाबले में दूसरी वरीयता प्राप्त अमरीका की वीनस विलियम्स ने स्पेन की अरांत्क्शा पारा सैन्तोन्या को आसानी से 6-2, 6-4 से हरा दिया.
वीनस के लिए पहला सेट बहुत ही आसान रहा लेकिन दूसरे में उन्हें ख़ासा ज़ोर लगाना पड़ा.
मैच के बाद उन्होंने कोर्ट के धीमा होने की शिकायत की. उन्होंने कहा, "कोर्ट अपेक्षाकृत धीमा था, इसलिए हमें गेंद पर ज़्यादा ताक़त लगानी पड़ी."
वीनस ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पारा सैन्तोन्या के खेल की भी तारीफ़ की.
अब तीसरे दौर में वीनस विलियम्स का मुक़ाबला स्लोवेनिया की डोमिनिका सिबुलकोवा से होगा.
सिबुलुकोवा को 26वीं वरीयता मिली हुई है. तीसरे दौर में पहुँचने के लिए उन्होंने वारवरा लेपचेन्को को 4-6, 6-2 और 6-0 से हराया.
उल्लेखनीय है कि वीनस ने कभी फ़्रेंच ओपन का ख़िताब नहीं जीता है. इस प्रतियोगिता में उनका बेहतरीन प्रदर्शन 2002 में था, जब वह सेमीफ़ाइनल तक पहुँची थीं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
