फीफा विश्व कप : क्वोर्टर फाइनल में पहुंचा घाना (राउंडअप)
घाना के केविन-प्रिंस बोएटेंग ने मैच के पांचवे मिनट में ही गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी थी लेकिन अमेरिकी लेंडल डोनोवान ने ठीक एक घंटे बाद अपनी टीम के लिए गोल करते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।
पेनाल्टी द्वारा किए गए इस गोल के बाद मैच अतिरिक्त समय में चला गया जहां घाना ने एक और गोल करके बाजी मार ली। अतिरिक्त समय में घाना के लिए असामोह ग्यान ने गोल किया। यह गोल 93वें मिनट में हुआ।
हार के बाद अमेरिका के लिए सर्वाधिक गोल करने वाले डोनोवान ने कहा, "एक पल में आप सातवें आसमान पर होते हैं और दूसरे ही पल आप पाताल में चले जाते हैं। यही विश्व कप का रोमांच है।"
घाना की इस जीत के साथ विश्व कप में अफ्रीकी चुनौती बरकरार है। इस विश्व कप में हिस्सा ले रहे मेजबान दक्षिण अफ्रीका, अल्जीरिया, आइवरी कोस्ट, कैमरून और नाइजीरिया की टीमें पहले दौर के बाद ही विश्व कप से बाहर हो गई थीं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications