एशिया कप : पाकिस्तान के 200 रन पूरे (लीड-2)
स्थानीय रांगिरी मैदान पर पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सलामी बल्लेबाजों सलमान बट्ट और इमरान फरहत ने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए टीम को सधी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की। फरहत 25 रनों के निजी स्कोर पर पेवेलियन लौटे। स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने उन्हें वीरेंद्र सहवाग के हाथों लपकवाया।
शोएब मलिक के रूप में पाकिस्तान का दूसरा विकेट गिरा। वह 39 रन बनाकर जहीर खान की गेंद पर बोल्ड हुए। पाकिस्तान के स्कोर में अभी दो रन का ही इजाफा हुआ था कि बट्ट भी चलते बने। उन्होंने 85 गेंदों पर 74 रन बनाए। रविंद्र जडेजा की थ्रो पर वह रन आउट हुए।
इसके बाद उमर आमीन और उमर अकमल भी चलते बने। आमीन ने पांच रन बनाए जबकि अकमल ने 29 रनों की पारी खेली। आमीन को हरभजन सिंह ने आउट किया जबकि अकमल को जडेजा ने आउट किया।
भारत इस टूर्नामेंट में बांग्लदेश के खिलाफ अपना पहला मैच जीत चुका है। दूसरी ओर श्रीलंका के खिलाफ एक कड़े मुकाबले में पाकिस्तानी टीम हार गई थी। भारतीय टीम का दारोमदार उसकी मजबूत बल्लेबाजी पर होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications