Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

2007 का T20 वर्ल्ड कप हीरो बन गया 2020 का रियल वर्ल्ड हीरो, ICC ने किया ट्वीट

नई दिल्ली: कोरोवायरस के चलते विश्व के तमाम खेल आयोजनों की तरह से क्रिकेट भी पूरी तरह से बंद हो चुका है और तमाम चर्चित क्रिकेट सितारे अपने घरों पर रहकर वायरस के प्रसार को फैलने से रोकने में मदद कर रहे हैं। इस दौरान भारतीय क्रिकेटरों की ओर से भी अपने फैंस से अपील की जा रही है कि वे अपने अपने घरों से बाहर ना निकलें क्योंकि यह लड़ाई केवल घर में रहकर जीती जा सकती है।

2007 विश्व कप जीत के हीरो जोंगिदर शर्मा

2007 विश्व कप जीत के हीरो जोंगिदर शर्मा

यही हाल उन क्रिकेटरों का भी है जो संन्यास ले चुके हैं और घर में रुककर स्थिति ठीक होने की दुआ कर रहे हैं लेकिन एक भारतीय क्रिकेटर इस समय घर के बाहर अपनी सक्रियता के चलते सुर्खियों में है। यह क्रिकेटर और कोई नहीं बल्कि भारत की 2007 विश्व कप जीत के हीरो जोंगिदर शर्मा हैं।

भारत के बेजोड़ बल्लेबाज ने कहा- ये लड़ाई केवल घर के अंदर रहकर जीती जा सकती है

2007 में भारत की विश्व टी 20 जीत में अंतिम ओवर फेंकने वाले जोगिंदर शर्मा क्रिकेट से विदाई के बाद भी देश की सेवा कर रहे है लेकिन एक अलग तरह की पिच पर।

ICC ने बताया- रियल वर्ल्ड हीरो:

ICC ने बताया- रियल वर्ल्ड हीरो:

वर्तमान में हरियाणा में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में कार्यरत, जोगिंदर शर्मा कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ अपनी लड़ाई में भारत की मदद कर रहे हैं। इस समय लॉकडाउन में मेडिकल स्टॉफ और पुलिस की भूमिका ही सबसे अहम हो चुकी है। ऐसे में जोंगिदर भी पूरी शिद्दत के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

आईसीसी ने शनिवार को जोंगिदर के जज्बे को सलाम ठोकने वाला ट्वीट किया है। इस ट्वीट में आईसीसी ने 2007 विश्व कप और जोंगिदर की हाल की पुलिस भूमिका में तस्वीर लगाई है।

ICC के ट्वीट में DSP जोगिंदर शर्मा-

ICC के ट्वीट में DSP जोगिंदर शर्मा-

इस ट्वीट में आईसीसी ने लिखा है 2007 का टी20 विश्व कप हीरो और अब 2020 का रियल वर्ल्ड हीरो-

"क्रिकेट के बाद पुलिसमैन के तौर पर, भारत के जोगिंदर शर्मा उनमें शामिल हैं जो इस स्वास्थ्य प्रकोप के बीच अपना योगदान दे रहे हैं।"

एमएस धोनी और जोगिंदर शर्मा दोनों को 23 दिसंबर 2004 को चटगांव में वनडे क्रिकेट के जरिए देश के लिए खेलने का मौका मिला था। जोगिंदर ने पाकिस्तान के खिलाफ 2007 विश्व टी 20 में मैच के अंतिम ओवर में गेंदबाजी की और वह एक यादगार प्रदर्शन था।

लंबा नहीं चल सका भारत के लिए करियर-

लंबा नहीं चल सका भारत के लिए करियर-

77 प्रथम श्रेणी खेलों में भाग लेने वाले जोगिंदर शर्मा से उम्मीद की जा रही थी कि टी 20 विश्व कप की अंतिम गेंद पर मिस्बाह-उल-हक के विकेट को लेने के बाद वह भारत के मुख्य क्रिकेटर बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

उन्होंने कभी भी अपने स्थान को टीम में पक्का नहीं किया। उन्होंने भारत के लिए केवल चार वनडे और चार टी 20 आई में भाग लिया। उनका क्रिकेटिंग करियर नियोजित नहीं रहा और दिसंबर 2018 में वह रिटायर हो गए। वर्ल्ड टी 20 के बाद, जोगिंदर को हरियाणा पुलिस के साथ नौकरी दी गई। वह अब पुलिस उपाधीक्षक हैं

Story first published: Sunday, March 29, 2020, 9:20 [IST]
Other articles published on Mar 29, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+