IPL 11: मुंबई इंडियंस ने अपने खिलाड़ियों को दी ऐसी सजा कि हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे आप
नई दिल्ली। आईपीएल में खिलाड़ी मैच खेलने के साथ-साथ मौज-मस्ती भी कर रहे हैं। हालांकि अभी तक लगभग ज्यादातर मैच बेहद रोमाचक हुए हैं जिसने दर्शकों की सांसे रोंक दी। इन मुकाबलों के बीच खिलाड़ियों को मौजमस्ती करने और एक-दूसरे को समझने का भरपूर मौका मिल रहा है। हालांकि इस बीच विभिन्न टीमें अपने ट्रेनिंग और प्रैक्टिस शेड्यूल को लेकर काफी अनुशासित हैं। लेकिन मुंबई इंडियन्स ने खिलाड़ियों के बीच अनुशासन रखने के लिए एक बेहद अलग ही तरीका निकाला है। टीम अनुशासन का पालन न करने वाले खिलाड़ियों को सबक सिखाने के लिए एक नई सजा देने का फैसला किया है जो कि काफी मजेदार है।
मुंबई इंडियंस टीम के मुताबिक उसने यह कदम उन खिलाड़ियों के लिए उठाया है जो कि रेगुलर जिम सेशन को फॉलो नहीं करते हैं। अनुशासन का पालन न करने वाले खिलाड़ियों को शर्मिंदगी महसूस कराने के लिए इमोजी किट पहनने के लिए कहा जाता है। यह किट नीले रंग का एक जंप सूट है जिसमें सभी खिलाड़ियों की तस्वीरें हैं। मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ईशान किशन, अनुकूल रॉय और राहुल चाहर इस अनोखी सजा के पहले शिकार बने। इन तीनों खिलाड़ियों ने जिम सेशन को मिस किया और सजा के रूप में इनहें इमोजी किट पहननी पड़ी।
इन तीनों खिलाड़ियों द्वारा पहनी गई इस किट का वीडियो मुंबई इंडियन्स ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है और साथ ही इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, "देखिए इस समय इमोजी किट के साथ कौन सफर कर रहा है।"
आप भी देखें वीडियो
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
