अभी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लेंगे हसी
हसी ने बीते दो वर्षो में टेस्ट मैचो में सिर्फ दो शतक लगाए हैं लेकिन इसके बावजूद वह टेस्ट क्रिकेट से हटने का विचार अपने मन में नहीं लाते। इसकी जगह वह उन खिलाड़ियों के बारे में सोचते हैं, जिन्होंने करियर के अंतिम पड़ाव में जमकर रन बटोरे हैं।
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने हसी के हवाले से लिखा है, "मैंने हमेशा सोच-समझकर कोई फैसला किया है। टीम के बाहर क्या हो रहा है, मैं इस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता। मैं टीवी नहीं देखता और ज्यादा अखबार भी नहीं पढ़ता। इस कारण मैं बाहर की बातों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देता।"
हसी मानते हैं कि उनका खेल स्तरीय है और इसे लेकर उन्हें व्यक्तिगत तौर पर चिंतित होने की जरूरत नहीं। हसी ने कहा, "मेरा मानना है कि मैं अच्छा खेल रहा हूं। पिछले तीन टेस्ट मैचों में किस्मत ने मेरा साथ नहीं दिया लेकिन इसे खेल का हिस्सा मानकर मैं आगे देख रहा हूं। मैं अपने ऊपर ज्यादा दबाव नहीं डालता, ऐसे में मैं फिलहाल टेस्ट क्रिकेट से हटने के बारे में नहीं सोच रहा हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications