Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

RCBvSRH Preview: हैदराबाद को हराकर प्ले-ऑफ की उम्मीदें कायम रखने उतरेगी आरसीबी

बेंगलुरू। आईपीएल 11 का 51वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गुरुवार को रात 8 बजे से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। आरसीबी ने अपने होम ग्राउंड पर अपना आखिरी गेम 1 मई को खेला था तबसे उनके लिए प्वाइंट टेबल में कोई खास बदलाव नहीं आया है। आरसीबी की टीम 12 में से 5 मैच जीतकर सातवें स्थान पर है तो वहीं हैदराबाद 12 में से 9 मैच जीतकर सबसे पहले प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है। ऐसे में हैदराबाद के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है वहीं आरसीबी के लिए एक हार उसे प्ले-ऑफ की दौड़ से बाहर कर देगी।

आरसीबी की टीम बहुत हद तक कोहली और दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स पर निर्भर है। हालांकि इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है। टीम को मोईन अली, कॉलिन डी ग्रैंडहोम से भी काफी उम्मीदें होंगी। कोहली अभी तक 12 मैचों में 514 रन बना चुके हैं जबकि डिविलियर्स ने दस मैचों में 358 रन बनाए हैं। पिछले मैच में आरसीबी ने जरूर अपनी ताकत का परिचय दिया और पंजाब को महज 88 रनों पर ढेर कर दिया। आरसीबी के लिए उमेश यादव कमाल की फॉर्म में हैं।

गेंदबाजी में उमेश यादव अब तक 17 विकेट ले चुके हैं। पिछले मैच में वे मैन ऑफ द मैच रहे थे। आरसीबी के लिए अच्छा संकेत ये भी है कि पार्थिव पटेल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। हालांकि आरसीबी के बल्लेबाजों के सामने हैदराबाद के गेंदबाजों की कड़ी चुनौती होगी। अपने पिछले मैच में हैदराबाद ने आरसीबी को रोमांचक मुकाबले में 5 रनों से हरा दिया था।

अब जब हैदराबाद टॉप में बैठी है और उसे प्ले-ऑफ की कोई समस्या नहीं तो ऐसे में टीम में बदलाव होने की पूरी संभावना है। टीम विदेशी खिलाड़ी को मौका दे सकती है। संभवतः वेस्टइंडीज के कार्लोस ब्रैथवेट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। लेकिन टीम के कोच टॉम मूडी का मानना है कि वे विनिंग कॉम्बीनेशन के साथ उतरेंगे क्योंकि ऐसे में उन खिलाड़ियों को अपनी भूमिका के बारे में पता होता है जो पहले से खेल रहे हैं।

हैदराबाद के लिए अच्छी बात ये है कि जब उसके गेंदबाज ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाते हैं तो उसके बल्लेबाज कमाल की बल्लेबाजी करते हैं। सनराइजर्स के लिए सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 369 और केन विलियमसन ने 544 रन बनाए हैं। विलियमसन ने बतौर कप्तान भी मिसाल कायम की है और टीम को इस मुकाम तक लेकर आए हैं। युसूफ पठान (186) और शाकिब अल हसन (166) ने भी समय समय पर उपयोगी पारियां खेली हैं।

हालांकि टीम के लिए चिंता का विषय मनीष पांडे (189) की फॉर्म होगी जो अभी तक फ्लॉप रहे हैं। सनराइजर्स की ताकत उसकी गेंदबाजी रही है। भुवनेश्वर कुमार की अगुवाई में उसके गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा राशिद खान (13 विकेट), शाकिब ने 12 और संदीप शर्मा ने आठ विकेट चटकाए हैं। हालांकि देखना होगा कि आरसीबी के खिलाफ उसका प्रदर्शन कैसा रहता है।

Story first published: Wednesday, May 16, 2018, 23:00 [IST]
Other articles published on May 16, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+