Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप: जापान और नीदरलैंड अगले दौर में (लीड-1)

केपटाउन/रस्टेनबर्ग, 25 जून (आईएएनएस)। फीफा विश्व कप-2010 में गुरुवार को नीदरलैंड और जापान की टीमों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज की। दूसरी ओर डेनमार्क और कैमरून को इस टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार केपटाउन के ग्रीन प्वाइंट स्टेडियम में वान पर्से ने नीदरलैंड की ओर से पहला गोल किया। कैमरून की तमाम कोशिशों के बावजूद मैच का नतीजा 2-1 से डच टीम के पक्ष में रहा। इस जीत के साथ ही ग्रुप- एफ में डच टीम शीर्ष पर रही। अगले दौर में उसका मुकाबला स्लोवाकिया से सोमवार को डरबन में होगा।

कैमरून के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले स्ट्राइकर वान पर्से को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वह चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने एक से ज्यादा विश्व कप में गोल किया है।

जापान ने अपने आखिरी लीग मुकाबले में डेनमार्क को 3-1 से पराजित किया। इस जीत के साथ जापानी टीम ग्रुप-ई में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। अब मंगलवार को प्रीटोरिया में जापान और पराग्वे की भिड़ंत होगी।

रस्टेनबर्ग रॉयल बाफोकेंग स्टेडियम में जापान की ओर से केसुके होंडा ने 17वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद 30वें मिनट में याशुहितो एंडो ने फ्री किक मिलने पर शानदार गोल किया। जापान की जीत में अहम किरदार निभाने वाले स्टार खिलाड़ी होंडा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:39 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+