क्लार्क के समर्थन में आगे आए पोंटिंग
क्लार्क ने ट्वेंटी-20 विश्व कप के बाद स्वदेश लौटने पर कहा था कि कप्तान के तौर पर वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट हैं लेकिन एक बल्लेबाज के तौर पर उन्हें सुधार की जरूरत है। क्लार्क ने कहा था कि चयनकर्ता यह निश्चित करें कि टीम में उनका बल्लेबाजी क्रम क्या हो?
क्लार्क द्वारा खुद की कमी स्वीकारने के बावजूद पोंटिंग ने उनका पुरजोर समर्थन किया है। पोंटिग ने कहा, "बेशक बल्लेबाजी में क्लार्क को थोड़े और अनुभव की जरूरत है। अभी उन्होंने बहुत कम ट्वेंटी-20 मैच खेले हैं। कप्तान के तौर पर मैं उनके काम से संतुष्ट हूं।"
क्लार्क की कप्तानी में खेलते हुए आस्ट्रेलियाई टीम पहली बार ट्वेंटी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंची लेकिन उसे इंग्लैंड के हाथों सात विकेट से हार झेलनी पड़ी। एक बल्लेबाज के तौर पर क्लार्क का अधिकतम स्कोर 27 रन रहा और विशेषज्ञ बल्लेबाजों में वह सबसे कम औसत से रन बना सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications