पृथ्वी शॉ को देखकर आती है इस खिलाड़ी की याद : मार्क वॉ
नई दिल्ली। आईपीएल के इस मुकाबले में आर या पार की स्थिति शुरू हो गई है। सभी टीमें प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मेहनत कर रही हैं। आईपीएल का यह सीजन भले ही कुछ दिग्गज खिलाड़ियों के लिए निराशाजनक रहा हो लेकिन युवाओं ने इस सीरीज में अपना जलवा बिखेरा है। स्टेडियम में दर्शक से लेकर दिग्गज खिलाड़ी तक इन युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा के कायल नजर आते हैं और समय-समय पर उऩकी तारीफ करने में भी नहीं हिचकते हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी हैं दिल्ली डेयरडेविल्स के पृथ्वी शॉ, छोटे कद के पृथ्वी का लंबा लंबा छक्का और उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मार्क वॉ को इस तरह भाई की उन्हें शॉ के अंदर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर की झलक दिखाई देती है।
मार्क वॉ ने कुछ इस तरह की तारीफः बतौर विशेषज्ञ एक टीवी शो में अपनी बात रखते हुए मार्क वॉ ने कहा की अगर आप शॉ की बल्लेबाजी को ध्यान से देखेंगे तो उऩकी तकनीक बहुत खास है जो मास्टर ब्लास्टर से मिलती है। उन्होंने कहा की वो क्रीज पर काफी शांत रहते हैं और सारा शॉट विकेट के आस पास ही खेलते हैं। वॉ ने कहा की किसी भी गेंदबाज को खेलने का अंदाज पृथ्वी का अलग हा यही खास बात उनकी सचिन से मिलती है। बता दें की पृथ्वी ने इसी साल आईपीएल में डेब्यू किया है। राजस्थान के खिलाफ शॉ ने 25 गंदों पर 47 रन की आतिशी पारी खेली थी। गौरतलब हो की पृथ्वी शॉ अंडर 19 टीम में बतौर कप्तान शामिल रहे हैं। उनकी बल्लेबाजी की चर्चा इन दिनों आम है। हालांकि उनकी टीम इस सीजन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है और प्लेऑफ तक पहुंचने के लिए दिल्ली की टीम को सारे मैच जीतने जरूरी हो गए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
