टीम प्रबंधक ने रिपोर्ट बीसीसीआई को सौंपी
मुंबई, 15 मई (आईएएनएस)। ट्वेंटी-20 विश्व कप में टीम इंडिया के प्रदर्शन से जुड़ी रिपोर्ट शनिवार को टीम के प्रबंधक रंजीब बिस्वाल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सौंप दी।
इस बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने कहा था कि टीम प्रबंधक की रिपोर्ट मिलने के बाद ही हार की वजहों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। बोर्ड ने इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे कदम उठाने की बात भी कही थी।
टीम के खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की पार्टियों से जुड़े बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद मीडिया के एक धड़े में कोच गैरी कर्स्टन की रिपोर्ट के हवाले से कुछ खबरें आई थीं जिनमें कहा गया था कि युवराज सिंह, रोहित शर्मा और गौतम सहित टीम के गई बड़े खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं थे।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2007 में पहले ट्वेंटी-20 विश्प कप खिताब पर कब्जा जमाने वाली भारतीय टीम इस बार सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी। टीम शुक्रवार को स्वदेश लौट आई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications