मोहम्मद सलाह ने जीता अफ्रीकी फुटबॉलर ऑफ द इयर का खिताब

नई दिल्ली। सीएएफ पुरस्कार समारोह में मोहम्मद सलाहा को वर्ष 2017 का अफ्रीकी फुटबॉलर ऑफ द इयर चुना गया है। मिस्र के विंगर सालाह ने लीवरपूल टीम के अपने साथी सेडियो माने और बोरुसिया डॉर्टमुंड के स्ट्राइकर पियरे-एमेरिक औबामेयांग को हराकर ये खिताब जीता है। जहां माने रनर-अप रहे तो वहीं औबामेयांग तीसरे नंबर पर रहे।

सालाह ने समारोह से पहले एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, "मैं हमेशा यहां होना चाहता था। मैं खुद को दबाव में डालता हूं और जोखिम लेता हूं। अभी मेरे पास मिस्र के इतिहास का सबसे अच्छा खिलाड़ी बनने की महत्वाकांक्षा है।" सालाह ने क्लब में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 12 महीनों में शानदार किया। अपनी शानदार फॉर्म के चलते उन्हें रोमा से लिवरपूल ने £36.9 million में खरीदा था। सालाह ने 2016-17 के कैपेन में 31 सर्री ए गेम्स में 15 गोल किए। बता दें कि इससे पहले लीवरपूल और मिस्र के इस स्ट्राइकर मोहम्मद सालाह को एक पोल में 2017 का अरब देशों का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था।

अरब देशों के लगभग 100 खेल पत्रकारों ने इस पोल में हिस्सा लिया था। एएस रोमा को छोड़कर लीवरपूल से जुड़ने वाले 25 साल के सालाह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रीमियर लीग में 17 और सभी प्रतियोगिताओं में 23 गोल दागे हैं। मिस्र के बॉस हेक्टर कूपर को कोच ऑफ द इयर चुना गया। वहीं उनकी टीम ने नेशनल टीम ऑफ द इयर का खिताब अपने नाम किया।

सालाह ने साल 1990 के बाद पहली बार इजिप्ट को वर्ल्ड कप के लिए क्वॉलिफाई कराने में भी मदद की है। बीती रात की सेरेमनी के पहले मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था, 'मुझे लगता है कि हमारे पास एक अच्छी नेशनल टीम है। हमने अफ्रीका कप और वर्ल्ड कप क्वॉलिफिकेशन में भी शानदार परफॉर्मेंस किया है।'

Story first published: Friday, January 5, 2018, 12:45 [IST]
Other articles published on Jan 5, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+