तो खत्म हो जाएगा टेस्ट क्रिकेट! इस दिग्गज खिलाड़ी ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन टीम इंडिया सहित दुनिया के क्रिकेट खेलने वाले कई देश टेस्ट क्रिकेट को और बेहतर बनाए रखने के लिए हमेशा नए कदम उठाते रहते हैं। लेकिन इस दिग्गज खिलाड़ी को लगता है कि टेस्ट क्रिकेट खत्म हो जाएगा। दरअसल न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन मैक्कुलम का मानना है कि टी-20 की बढ़ती लोकप्रियता के कारण टेस्ट क्रिकेट जीवित नहीं रह पाएगा। 36 साल के मैक्कुलम ने वर्ष 2016 के शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन वे अभी भी आईपीएल जैसी टी20 लीग्स में अपने बल्ले से लोहा मनवा रहे हैं।
न्यूजीलैंड के लिए 101 टेस्ट, 260 वनडे और 71 टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेलने वाले मैक्कुलम ने कहा कि "मुझे पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में टेस्ट क्रिकेट नहीं बच पाएगा क्योंकि कितनी टीमें हैं, जो इसे खेल सकती हैं।" मैक्कुलम ने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा से टेस्ट क्रिकेट का सम्मान किया है और उनके लिए यह खेल का सबसे अच्छा पल था।
यही नहीं मैक्कुलम ने कहा, 'मैं भी एक यथार्थवादी हूं और लोग टी-20 देख रहे हैं। सिर्फ खेल ही नहीं बल्कि टीवी समाज भी बदल रहा है क्योंकि लोगों के पास टेस्ट क्रिकेट को देखने के लिए चार या पांच दिन नहीं हैं। वे दिन का पहला सत्र और पांचवें दिन आखिरी सत्र ही देखना चाहते हैं।' आपको बता दें कि मैक्कुलम अभी आईपीएल में कोहली की कप्तानी वाली आरसीबी के लिए खेल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
