कलमाडी ने ए.एम. फिल्म्स विवाद पर कृष्णा से की भेंट
विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान कलमाडी ने विशेष रूप से उस मुद्दे पर चर्चा की, जिसके अंतर्गत उन्होंने दावा किया है कि ए.एम. फिल्म्स और उसकी एक सहयोगी कंपनी से सेवाएं लेने के लिए ब्रिटेन स्थित भारतीय उच्चायोग के एक अधिकारी ने संस्तुति प्रदान की थी।
ओसी के महासचिव ललित भनोत ने पत्रकारों को बताया कि कलमाडी और कृष्णा के बीच इस मामले को लेकर मुलाकात हुई है। उन्होंने इससे अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया।
ऐसा कहा जा रहा है कि पिछले वर्ष अक्टूबर में लंदन में आयोजित क्वींस बैटन रिले के दौरान ओसी ने एक भारतीय उद्योगपति की कंपनी को 450,000 पाउंड का भुगतान किया है। विवाद का मुद्दा यह है कि ओसी ने इस कंपनी को बिना किसी कागजी दस्तावेज के इतनी बड़ी रकम की भुगतान की है।
ओसी का दावा है कि ए.एम. फिल्म्स को उसकी सेवाओं के बदले यह रकम दी गई है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया है कि इस कंपनी से सेवाएं लेने के लिए उच्चायोग ने ही उसका नाम आगे किया था। इस संबंध में कलमाडी ने रविवार को उच्चायोग के एक कनिष्ठ अधिकारी द्वारा भेजे गए ईमेल का भी उल्लेख किया था।
उधर, उच्चयोग ने कलमाडी के दावों को नकारते हुए उनके आरोपों का जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी है। उच्चायोग के प्रवक्ता रवीश कुमार ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान सोमवार को कहा था, "हम सभी पक्षों की विस्तार से जांच कर रहे हैं।"
सूत्रों का कहना है कि उच्चायोग इस संबंध में उसके तथा ओसी के बीच ईमेल के जरिए हुए सभी संवादों का विस्तार से अध्ययन कर रहा है। इसमें जूनियर क्लर्क राजू सबास्टियन द्वारा भेजे गए ईमेल की विशेष रूप से पड़ताल की जा रही है, जिन पर कलमाडी ने लंदन की कंपनी ए.एम फिल्म्स की सिफारिश करने का आरोप लगाया है। यह कंपनी भारतीय मूल के व्यक्ति आशीष पटेल की है।
असल विवाद इस बात का है कि ब्रिटेन का टैक्स विभाग यह जानना चाहता है कि क्या अक्टूबर में ली गई सेवाओं के बदले ओसी द्वारा ए.एम. फिल्म्स को किए गए भुगतान में किसी प्रकार की अनियमितता बरती गई है?
ओसी का दावा है कि उसने ए.एम. फिल्म्स और उसकी सहयोगी कंपनी ए.एम. कार एंड वैन हायर को करीब 450,000 पाउंड का भुगतान किया है लेकिन ब्रिटेन के टैक्स अधिकारियों ने दावा किया है कि कंपनी के खाते में विगत आठ महीने से बराबर 25,000 पाउंड जमा किए जा रहे हैं।
कंपनी के मालिक पटेल ने टैक्स विभाग के दावों का खंडन किया है। उसने कहा है कि उसे ओसी से अब तक 247,000 पाउंड प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 147,000 पाउंड यातायात और अन्य किरायों से जुड़े खर्चे के लिए दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications