राष्ट्रमंडल खेल : नाइजीरिया की दूसरी खिलाड़ी डोपिंग की दोषी
बाधा दौड़ की खिलाड़ी सैमुअल ओकोन प्रतिबंधित दवा के परीक्षण में दोषी पाई गई हैं। डोपिंग की दोषी पाई जाने वाली वह दूसरी खिलाड़ी हैं।
इसके पहले महिलाओं की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली नाइजीरिया की ओसायेमी ओलुदामोला डोपिंग में दोषी पाई गई थी। ओलुदामोला राष्ट्रमंडल खेलों की पहली खिलाड़ी है, जिन्हें डोपिंग का दोषी पाया गया है।
राष्ट्रमंडल खेल परिसंघ के अध्यक्ष माइक फेनेल ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया, "डोपिंग परीक्षण में 110 मीटर बाधा दौड़ की नाइजीरियाई खिलाड़ी सैमुअल ओकोन को दोषी पाया गया है। सैमुअल राष्ट्रमंडल की दूसरी खिलाड़ी है, जिन्हें डोपिंग का दोषी पाया गया है। परीक्षण में पाया गया है कि उन्होंने मेथिलहेक्सानेमाइन दवा का सेवन किया था।"
उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया की सैली पीयर्सन को अयोग्य ठहराए जाने के बाद महिलाओं की 100 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली नाइजीरिया की ओसायेमी भी मेथिलहेक्सानेमा दवा के सेवन की दोषी पाई गई हैं। उसके बी नमूने की जांच की प्रतीक्षा की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications