ट्वेंटी-20 विश्व कप : वेस्टइंडीज को मिला 162 रनों का लक्ष्य (लीड-4)
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज रवि बोपारा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। बोपारा ने 47 गेंदों में पांच चौके की मदद से 55 रन बनाए। वह गेल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।
इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं और दूसरे ही ओवर में ल्यूक राइट के रूप में उसका पहला विकेट गिर गया। ल्यूक राइट छह गेंदों में एक चौके की मदद से छह रन बनाकर आउट हुए। वे पोलार्ड की गेंद पर विकेटकीपर रामदीन को कैच थमा बैठे।
केविन पीटरसन ने आते ही धुआंधार पारी खेलनी शुरू की और उन्होंने अपनी टीम की रन गति दुरुस्त की। पीटरसन 19 गेंदों में पांच चौके की मदद से 31 रन बनाकर सिमंस की गेंद पर फ्लेचर के हाथों कैच आउट हुए। ओवेस शाह ने 15 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद 18 रन बनाए और ब्रावो की गेंद पर फ्लेचर को कैच थमा बैठे। पाल कोलिंगवुड 11 और जेम्स फोस्टर 13 रन बनाकर आउट हुए। ग्रीम स्वान 10 और ब्राड 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
वेस्टइंडीज की ओर से ब्रावो ने दो, पोलार्ड, सिमंस, गेल और बेन ने एक-एक विकेट हासिल किया।
इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में खेलेगी और हारने वाली टीम को बाहर का रास्ता देखना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications