Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दूसरे टेस्ट मैच के लिए मोहाली में सुरक्षा चाक-चौबंद

इस मैच के मद्देनजर पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) मैदान के भीतर और बाहर की सुरक्षा इतनी कड़ी कर दी गई है कि परिंदा भी पर नहीं मार सकता। स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है मोहाली टेस्ट अब तक की सबसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच खेला जाएगा।

मैच के लिए स्टेडियम और टीमों की सुरक्षा के लिए सेक्टर-17 में स्थित होटल ताज के भीतर और बाहर सैकड़ों कमांडो जवानों, त्वरित कार्रवाई दलों और सशस्त्र पुलिस बलों की तैनाती की गई है। अधिकारियों के मुताबिक अक्टूबर में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले गए टेस्ट मैच के दौरान जो सुरक्षा नीति अपनाई गई थी, उससे बिल्कुल अलग नीति इस बार अपनाई गई है।

मैच के लिए टीमें मंगलवार को ही चंडीगढ़ पहुंच चुकी हैं। हालांकि भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ी-वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर, ईशांत शर्मा और अमित मिश्रा बुधवार को टीम के साथ जुड़ेंगे। पीसीए के संयुक्त सचिव जी.एस. वालिया ने बताया, "टीमें बुधवार और गुरुवार को अभ्यास करेंगी।"

टीमों को होटल से स्टेडियम तक लाने और ले जाने के लिए स्थानीय पुलिस ने विस्तृत योजना तैयार की है। टीमें जब स्टेडियम या होटल के लिए निकलेंगी, तब 10 मिनट पहले ही आम यातायात रोक दिया जाएगा। टीमों की बसों को पूरी तरह सुरक्षा वाहनों के बीच ले जाया जाएगा, जिनपर एलएमजी लगे होंगे।

चंडीगढ़ के सहायक पुलिस अधीक्षक मधुर वर्मा ने बताया, "सुरक्षा के लिहाज से होटल ताज के आसपास के 500 मीटर के इलाके को सील कर दिया गया है। होटल तक जाने वाली सड़कों को बंद कर दिया गया है। विशेष निगरानी के लिए फ्लड लाइट्स लगाई गई हैं।"

"हमने तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की है। होटल तक जाने वाले वाहनों की दो बार जांच की जा रही है। इसके अलावा किसी तरह के निजी वाहन के होटल परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध है।"

वर्मा ने बताया कि ताज होटल के बाहर स्थाई तौर पर बम निरोधी दस्ते तथा कमांडो जवानों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा, "हम किसी तरह की असावधानी नहीं चाहते। हमारे जवान सादे कपड़ों में होटल के आस-पास मौजूद हैं। टीम के यहां पहुंचने के बाद होटल पहुंचने वाले दूसरे मेहमानों पर खास नजर रखी जा रही है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+