खूबसूरत माॅडल ने पूछा- शादी का क्या प्लान है? चहल ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। लाॅकडाउन के दाैरान भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल टिक टोक के जरिए खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। क्रिकेट मैदान से दूर रहकर भी वो किसी ना किसी तरीके से अपने फैंस को खुश रखने के लिए तैयार रह रहे हैं। चहल सबसे मस्तमाैला खिलाड़ियों में से एक हैं, जो ट्रोल होने पर भी नाराजगी जाहिर नहीं करते। कभी वो अपने परिवार के साथ वीडियो बनाकर सभी का मनोरंजन कर रहे हैं तो कभी इंस्टाग्राम लाइव में साथी खिलाड़ियों के साथ बात करके खाली समय को काट रहे हैं। अब वो खूबसूरत माॅडल जारा यास्मिन के साथ लाइव वीडियो चैट करते हुए नजर आए। इस दाैरान दोनों ने एक-दूसरे की शादी को लेकर भी बात की।
हुआ ये कि बातचीत करने के दौरान फैन ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया। जारा ने चहल से उनकी शादी के प्लान को लेकर पूछा। इस पर चहल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अभी तो इस बारे में नहीं सोच रहा हूं लेकिन क्या प्ता मैं कोई सरप्राइज दे दूं। वहीं, चहल ने भी एस्मिन से उनकी शादी पर सवाल किया तो एस्मिन ने भी कहा कि वो इस बारे में अभी नहीं सोच रहीं हैं।
जारा म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी है। उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से भी ज्यादा फोलोअर्स हैं। जारा के साथ बात करने के क्रम में चहल ने कोरोना वायरस जैसी बीमारी को लेकर भी बात की और साथ ही सभी को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह भी दी। इसके अलावा चहल ने उन सभी लोगों पर निशाना भी साधा जो इस बीमारी का बहाना लेकर टिकटॉक वीडियो बनाते हैं। चहल ने वीडियो में कहा कि इस वक्त हमें कोरोना वायरस को लेकर मजाकिया वीडियो नहीं बनाना चाहिए। इसके अलावा इस वीडियो में दोनों ने एक दूसरे की शादी को लेकर भी बात की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
