मोहम्मद शमी ने बनाया स्केच, फैंस ने पूछा- भाभी की तस्वीर है क्या?
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण 14 अप्रैल तक देशभर में लाॅकडाउन है। सभी लोग इम महामारी को हराने के लिए घर बैठकर सावधानी बरत रहे हैं। क्रिकेटर्स भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए घर से ही कोई ना कोई संदेश देने में लगे हुए हैं। इस बीच तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी अपनी एक कला फैंस को दिखाई है। दरअसल, शमी ने एक लड़की का स्केच बनाया जिसे देखने के बाद फैंस ने हसीन जहां को याद कर लिया।

शेयर किया वीडियो
मोहम्मद शमी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पेंटिंग करते हुए का वीडियो शेयर किया। मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की है जिसमें वो एक पेंटिंग को फिनिशिंग टच देते हुए नजर आ रहे हैं। शमी ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन दिया, ''सालों बाद कुछ स्केच करने की कोशिश करते हुए। आप क्या सोचते हैं आर्टिस्ट शमी के बारे में।'' शमी के स्केच को देखने के बाद फैंस ने सवाल कर दिया कि ये क्या भाभी की तस्वीर है।

फैंस जानना चाहते हैं नाम
सोशल मीडिया पर शमी की यह पोस्ट जमकर वायरल हो रही है। फैंस इस लड़की के बारे में जानना चाह रहे थे, जिसका स्केच शमी ने बनाया। हालांकि शमी के स्केच में लड़की के चेहरे का एक हिस्सा एक तरफ बालों से ढका है। उनके इस पोस्ट को अब तक 70 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
|
पत्नी से हैं अलग
बता दें कि शमी की पत्नी का नाम हसीन जहां है लेकिन घेरलू मसलों के चलते दोनों एक-दूसरे से अलग हैं। शमी की पत्नी हसीन जहां ने कुछ समय पहले उन पर कई आरोप लगाए थे और बाद में मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इससे शमी की निजी जिंदगी काफी परेशानियों से भर गई। दोनों ने 2014 में परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। हसीन जहां एक मॉडल रह चुकी हैं और बाद में वह केकेआर की चीयरलीडर बन गई थीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
