आईपीएल-4 में खेलेंगे पाकिस्तान के मोहम्मद इरफान!
वेबसाइट क्रिक इंफो के अनुसार सात फुट एक इंच लम्बे इरफान ने पाकिस्तान के लिए अभी एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। उन्होंने 10 प्रथम श्रेणी मैचों मे अब तक 43 और तीन ट्वेंटी-20 मैचों में छह विकेट हासिल किए हैं।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शहर गग्गू मंडी के निवासी 28 वर्षीय इरफान खान रिसर्च लैब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उनकी लंबाई को लेकर अब तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के आंकड़ों में उनकी लम्बाई 6 फुट आठ इंच, छह फुट 10 इंच और सात फुट एक इंच दर्ज है। तीसरे आंकड़े को ध्यान में रखा जाए तो फिलहाल वह विश्व के सबसे लम्बे कद के क्रिकेट खिलाड़ी हैं।
इरफान ने हाल ही में नाइट राइर्ड्स टीम के साथ विकास यात्रा पर श्रीलंका का दौरा किया था। वहां उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा था। इरफान का नाम नाइट राइर्ड्स टीम के गेंदबाजी कोच वसीम अकरम ने आगे किया था।
इरफान ने चूंकी अब तक अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला नहीं खेला है, लिहाजा उन्हें नीलामी प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत नहीं। नाइट राइर्ड्स टीम उनके साथ सीधे तौर पर करार कर सकती है।
इरफान ने समाचार पत्र 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' से बातचीत के दौरान कहा, "मैंने आईपीएल-4 के लिए नाइट राइर्ड्स के साथ करार किया है। मैं वसीम अकरम के बुलावे पर टीम के साथ श्रीलंका गया था, जहां मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा था। मैंने श्रीलंका की एक प्रथम श्रेणी टीम के खिलाफ दो ट्वेंटी-20 और एक एकदिवसीय मैच में हिस्सा लिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications