Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीटरसन और मूर्स ने इस्तीफा दिया (लीड-1)

खेल चैनल 'स्काई स्पोर्ट्स' ने बुधवार को अज्ञात सूत्रों के हवाले से यह खबर दी। चैनल के मुताबिक हालांकि इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है लेकिन कप्तान और कोच के इस फैसले के कारण उसे आपात स्थिति से गुजरना पड़ सकता है।

इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में छुट्टी मना रहे पीटरसन गुरुवार को इंग्लैंड लौटने वाले हैं। पीटरसन ने पांच महीने पहले माइकल वॉन से कप्तानी हासिल की थी और आज वॉन को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं करने के मुद्दे पर उन्होंने कप्तानी छोड़ दी।

चैनल ने हालांकि खबर दी है कि मंगलवार रात को पीटरसन और मूर्स के बीच जारी विवाद को खत्म करने के मकसद से आयोजित ईसीबी की कार्यकारिणी की बैठक के दौरान इंग्लैंड टीम के ज्यादातर खिलाड़ी मूर्स के पक्ष में खड़े दिखे।

बैठक के दौरान कुछ खिलाड़ियों ने पीटरसन के नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े किए। उनका मानना था कि पिछले साल दिसंबर में भारत के साथ खेले गए चेन्नई टेस्ट मैच में अच्छी स्थिति में होने के बावजूद इंग्लैंड की टीम हार गई थी क्योंकि पीटरसन एक कुशल कप्तान की भूमिका नहीं निभा सके थे।

वर्ष 2006 में वॉन की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभालने वाले सलामी बल्लेबाज एंड्रयू स्ट्रॉस कप्तानी की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।

दूसरी ओर, मूर्स के इस्तीफे को ज्यादा हैरत की निगाह से नहीं देखा जा रहा है। मूर्स हाल के दिनों में पीटरसन के व्यवहार से खासे आहत थे और उनका टीम के साथ ज्यादा दिनों तक बने रहना संभव नहीं दिख रहा था।

क्रिकेट के जानकारों का मानना है कि पीटरसन ने चेन्नई टेस्ट मैच में मिली हार के लिए मूर्स को दोषी ठहराया था। जानकारों के मुताबिक पीटरसन इस बात को लेकर खासे आहत थे कि आगामी श्रंखला के लिए पूर्व कप्तान माइकल वॉन को टीम में शामिल नहीं किया गया।

पीटरसन का मानना था कि मूर्स ही वॉन की राह में रोड़ा बन रहे हैं और इसी के मद्देनजर उन्होंने मूर्स को हटाए जाने की धमकी दी थी। साथ ही उन्होंने कहा था कि ऐसा नहीं किया गया तो वे अपना पद छोड़ देंगे।

दूसरी ओर, ईसीबी के प्रबंध निदेशक हग मौरिस का कहना है कि इस विवाद को लेकर अब तक जितनी भी सूचनाएं मिली हैं, वे पीटरसन के इस दावे का समर्थन नहीं करतीं कि इंग्लैंड टीम की समस्या के लिए मूर्स ही जिम्मेदार हैं।

जहां तक वेस्टइंडीज दौरे की बात है तो ईसीबी मूर्स के सहायक और टीम के बल्लेबाजी कोच एंडी फ्लावर को अंतरिम कोच की जिम्मेदारी सौंप सकता है। हालांकि मौजूदा स्थिति में यह कह पाना मुश्किल है कि फ्लावर यह भूमिका स्वीकार कर ही लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+